आमने-सामने टकरायी दो बाइक, आधा दर्जन घायल

गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के खुरजियो के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में एक महिला व दो बच्चों समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि बिरनी थाना क्षेत्र के केसोडीह निवासी अर्जुन वर्मा व […]

गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के खुरजियो के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. घटना में एक महिला व दो बच्चों समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि बिरनी थाना क्षेत्र के केसोडीह निवासी अर्जुन वर्मा व उसकी पत्नी गीता वर्मा कही जा रहे थे.

इसी क्रम में एक दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. घटना में दोनों बाइक पर सवार लोग घायल हो गये. दूसरी बाइक पर सरिया थाना क्षेत्र के बेको निवासी लालू हांसदा व उसके दो पुत्र विजय हांसदा व विवेक हांसदा, भाई रामलाल हांसदा सवार थे. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >