66 केंद्रों पर मैट्रिक और 22 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा

मैट्रिक की परीक्षा में 34957 व इंटर में 19612 परीक्षार्थी होंगे शामिल गिरिडीह : 20 फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारी को ले समाहरणालय में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी राजेश कुमार पाठक ने की. शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये प्रतिवेदन के आधार पर डीसी ने […]

मैट्रिक की परीक्षा में 34957 व इंटर में 19612 परीक्षार्थी होंगे शामिल

गिरिडीह : 20 फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारी को ले समाहरणालय में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी राजेश कुमार पाठक ने की. शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये प्रतिवेदन के आधार पर डीसी ने बताया कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 66 व इंटर के लिए 22 केंद्र बनाये गये हैं.
मैट्रिक में 34957 व इंटर परीक्षा में 19612 परीक्षार्थी शामिल होंगे. कदाचार व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगाये जायेंगे. परीक्षा केंद्रों पर अनाधिकार प्रवेश वर्जित रहेगा और परीक्षा हॉल में मोबाइल लेकर कोई भी वीक्षक तथा परीक्षार्थी प्रवेश नहीं करेंगे. डीसी ने सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर धारा 144 लगायें.
डीसी ने सभी केंद्राधीक्षकों, बैंक अधिकारियों व बीइइओ को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी. बीडीओ को निर्देशित किया गया कि स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र का उठाव करवाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचायेंगे. सभी प्रश्न पत्र को बैंकों में रखा जायेगा. मौके पर डीडीसी मुकुंद दास, सदर एसडीओ राजेश प्रजापति, डुमरी के एसडीओ प्रेमलता मुर्मू, जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर, कोषागार पदाधिकारी संजय प्रसाद समेत विभिन्न बैंकों के प्रबंधक व बीइइओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >