तेतरिया मैदान में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

गिरिडीह : शहर की उपनगरी पचंबा स्थित तेतरिया मैदान में रविवार को भाजपा के शक्ति केंद्र सम्मेलन पार्टी के कई दिग्गज जुटेंगे. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शिरकत करेंगे. तीन लोकसभा क्षेत्र धनबाद, गिरिडीह व कोडरमा के भाजपा कार्यकर्ताओं के इस शक्ति केंद्र सम्मेलन में लोस […]

गिरिडीह : शहर की उपनगरी पचंबा स्थित तेतरिया मैदान में रविवार को भाजपा के शक्ति केंद्र सम्मेलन पार्टी के कई दिग्गज जुटेंगे. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शिरकत करेंगे. तीन लोकसभा क्षेत्र धनबाद, गिरिडीह व कोडरमा के भाजपा कार्यकर्ताओं के इस शक्ति केंद्र सम्मेलन में लोस चुनाव जीतने को लेकर मंथन किया जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर बने मंच व पंडाल को भाजपा के झंडे की तरह रंग दिया गया है.

वहीं शहर के सभी चौक-चौराहों को भाजपा के झंडों से पाट दिया गया है. सम्मेलन में दोनों मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश स्तर के कई भाजपा के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे. वहीं तीन लोस क्षेत्र के तीन सांसद व 11 विधायक भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा तीनों लोकसभा के 11600 पंचायत स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. सम्मेलन में भाजपा के दिग्गज आनेवाले लोस चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर मंथन करेंगे.

यहां से आएंगे कार्यकर्ता : सम्मेलन में गिरिडीह, धनबाद व कोडरमा लोकसभा के सभी पंचायतों के संयोजक, सह संयोजक, पंचायत प्रभारी, जिला कार्यसमिति, मंडल कार्यसमिति, सभी मोर्चा के मंडल के पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सभी मंच-मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी, गिरिडीह लोस के सभी बूथों के अध्यक्ष शामिल होंगे. कार्यकर्ताओं के लिए ही यह सम्मेलन आहूत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >