बाबा मंदिर के गर्भगृह में भाजपा कार्यकर्ता का निधन

बेंगाबाद के भाजपा कार्यकर्ता अनिल वर्मा (40) का मंगलवार की सुबह देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह में निधन हो गया. वह साथियों के साथ नववर्ष के मौके पर बाबा भोले को जलार्पण करने देवघर गये थे. चार-पांच साथियों के साथ सोमवार की शाम एक बोलेरो से देवघर गये थे. मंगलवार की अल सुबह पांच बजे […]

बेंगाबाद के भाजपा कार्यकर्ता अनिल वर्मा (40) का मंगलवार की सुबह देवघर बाबा मंदिर के गर्भगृह में निधन हो गया. वह साथियों के साथ नववर्ष के मौके पर बाबा भोले को जलार्पण करने देवघर गये थे.

चार-पांच साथियों के साथ सोमवार की शाम एक बोलेरो से देवघर गये थे. मंगलवार की अल सुबह पांच बजे शिवगंगा में स्नान कर जलार्पण के लिए लाइन में लगे और उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट के जरिये लाइव वीडियो अपलोड भी किया. इसके बाद सुबह के छह बजे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के गर्भगृह में वह अचानक गिर गये.

साथी आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को पैतृक आवास बेंगाबाद लाया गया. अनिल वर्मा के निधन की सूचना पर जिला सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा, उपप्रमुख उपेंद्र कुमार, सुरेंद्र राय, शिवपूजन राम, विधायक प्रतिनिधि रामरतन राम, पंसस जयप्रकाश मंडल, बास्की ठाकुर, पवन सिंह, खाजु मंडल, मुन्ना मंडल, एसबी ओझा, दीपक पाठक, मो मुनीर, छोटेलाल दास आदि पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >