पीरटांड़ : विस्फोटक के साथ हार्डकोर नक्सली जूना मरांडी गिरफ्तार

पीरटांड़ : सोमवार की पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली जूना मरांडी उर्फ बैजून किस्कू उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर 80 पीस जिलेटिन बरामद किया गया है. जूना की गिरफ्तारी पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर नदी के समीप से सोमवार की शाम को की गयी है. बताया जाता है […]

पीरटांड़ : सोमवार की पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली जूना मरांडी उर्फ बैजून किस्कू उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर 80 पीस जिलेटिन बरामद किया गया है.
जूना की गिरफ्तारी पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर नदी के समीप से सोमवार की शाम को की गयी है. बताया जाता है कि एसपी सुरेंद्र कुमार झा को सूचना मिली थी कि नक्सली जूना अपने तीन साथियों के साथ खेताडाबर इलाके में देखा गया है. एसपी के निर्देश पर पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र राय ने दलबल के साथ छापेमारी की. इस दौरान जूना अपने तीन साथियों के साथ खेताडाबर नदी के पास शराब पी रहा था.
छापेमारी के जूना के साथ शराब पी रहे तीन नक्सली भाग गये, लेकिन पुलिस ने उसे धर-दबोचा. बाद में जूना से पूछताछ की गयी और जूना की निशानदेही पर जमीन में गाड़ कर रखा गया जिलेटिन बरामद किया गया. यह जानकारी जानकारी थाना प्रभारी उपेंद्र राय ने प्रेस वार्ता में मंगलवार को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >