खलिहान में लगी आग, धान व पुआल जला

बिरनी : बिरनी प्रखंड की चोंगखार पंचायत के चरगो गांव में मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे दिनेश वर्मा के खलिहान में अचानक आग लग गयी. अगलगी में खलिहान में रखे 30 हजार रुपये मूल्य के धान व पुआल जलकर राख हो गया. चरगो निवासी सुनील वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए […]

बिरनी : बिरनी प्रखंड की चोंगखार पंचायत के चरगो गांव में मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे दिनेश वर्मा के खलिहान में अचानक आग लग गयी. अगलगी में खलिहान में रखे 30 हजार रुपये मूल्य के धान व पुआल जलकर राख हो गया.
चरगो निवासी सुनील वर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि दिनेश वर्मा के खलिहान में अचानक आग लगने की खबर सुन लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. हालांकि लपटें तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसी क्रम में दमकल विभाग को फोन किया गया. दमकल वाहन के आने के बाद आग को किसी तरह से बुझाया गया. आग लगने से लगभग 30 हजार रुपये की क्षति हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >