रिवॉल्वर के बल पर पेट्रोल पंप से 80 हजार की लूट

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना इलाके के सोनबाद स्थित श्री बाबा पेट्रोल सेंटर में अपराधियों ने धावा बोलकर लगभग 80 हजार व चार मोबाइल लूट लिया. घटना बुधवार देर शाम लगभग 8:20 बजे की है. बताया जाता है कि बुधवार शाम को दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया. अपराधी […]

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना इलाके के सोनबाद स्थित श्री बाबा पेट्रोल सेंटर में अपराधियों ने धावा बोलकर लगभग 80 हजार व चार मोबाइल लूट लिया. घटना बुधवार देर शाम लगभग 8:20 बजे की है. बताया जाता है कि बुधवार शाम को दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया.
अपराधी रिवाॅल्वर लहराते पंप में दाखिल हुए और दो नोजल कर्मियों से 30 हजार लूट लेने के बाद काउंटर में दाखिल हुए. काउंटर में बैठे पंप मालिक मानवेन्द्र पाठक के कनपटी में रिवॉल्वर सटाकर काउंटर में रखे 50 हजार लूट लिया. श्री पाठक ने बताया कि अपराधी छह की संख्या में थे और सभी के पास हथियार था. एक अपराधी ने हेलमेट पहन रखा था बाकि अपराधी भी गमछा से मुंह को ढके हुए थे.
लूटपाट करने के बाद अपराधी गिरिडीह शहर की ओर भाग निकले. इधर घटना की सूचना पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव व मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्र पहुंचे और मामले की जांच की. अपराधियों की खोज में छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >