बगोदर : पुलिस वर्दी में आये अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

बगोदर थाना क्षेत्र के अटका बाजार स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी यमुना स्वर्णकार को गोली मार दी.घटना बुधवार रात 9.40 बजे की है़ दुकान मालिक श्री स्वर्णकार घर से सटी अपनी दुकान को बंद करके घर के बाहरी हिस्से में लगे ग्रिल को लगा रहे थे़ उनके दो बेटे राजेश व […]

बगोदर थाना क्षेत्र के अटका बाजार स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी यमुना स्वर्णकार को गोली मार दी.घटना बुधवार रात 9.40 बजे की है़ दुकान मालिक श्री स्वर्णकार घर से सटी अपनी दुकान को बंद करके घर के बाहरी हिस्से में लगे ग्रिल को लगा रहे थे़ उनके दो बेटे राजेश व प्रकाश भी साथ में थे़ तभी एक बाइक पर सवार दो लोग व सूमो विक्टा में सवार छह लोग पहुंचे़ अपराधियों ने राजेश स्वर्णकार को पिस्टल सटा कर दुकान की चाबी मांगी.
राजेश ने चाबी सौंप दी. राजेश के पिता यमुना स्वर्णकार ने अपराधियों का विरोध करते हुए हल्ला करना शुरू कर दिया. इस पर अपराधियों ने यमुना पर फायरिंग कर दी. पहली गोली यमुना के कान को छेदते हुए निकली, वहीं दूसरी गोली बायीं हथेली में जा लगी.
65 वर्षीय श्री स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल हो गये. इसी बीच राजेश व प्रकाश अपने पिता यमुना को लेकर दुकान से सटे घर में घुस गये और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. तब-तक परिजन भी जाग गये, वहीं लोगों की भीड़ जुटती देख अपराधी भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >