17 मवेशी लदा मालवाहक जब्त, चार लोग गिरफ्तार

देवरी : चतरो – जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा के पास पुलिस ने एक मालवाहक जब्त किया, जिसमें 17 मवेशी लदे थे. वाहन के ड्राइवर तौसीफ शेख ग्राम सारठ थाना सारठ (देवघर), सहयोगी गुलमोहम्मद ग्राम लताकी, भिखारी दास ग्राम बेलकुंडी, मोहम्मद इकबाल उर्फ बबलू ग्राम खरगडीहा तीनों थाना जमुआ जिला गिरिडीह […]

देवरी : चतरो – जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा के पास पुलिस ने एक मालवाहक जब्त किया, जिसमें 17 मवेशी लदे थे. वाहन के ड्राइवर तौसीफ शेख ग्राम सारठ थाना सारठ (देवघर), सहयोगी गुलमोहम्मद ग्राम लताकी, भिखारी दास ग्राम बेलकुंडी, मोहम्मद इकबाल उर्फ बबलू ग्राम खरगडीहा तीनों थाना जमुआ जिला गिरिडीह को किया गया है. इस मामले को लेकर देवरी पुलिस ने ट्रक ( जेएच15के – 4183) के चालक मोहम्मद तोसीफ शेख, सहयोगी गुल मोहम्मद, भिखारी दास व ट्रक को स्कॉट करने वाले मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद मंतु, जाकिर अंसारी एवं ट्रक के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी (कांड संख्या 135/18) दर्ज की है.
गिरफ्तार तोसीफ शेख, गुल मोहम्मद, भिखारी दास एवं मोहम्मद इकबाल उर्फ बबलू को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की रात दो बजे सूचना मिली कि चतरो जमुआ मुख्य मार्ग से मवेशी लदा ट्रक जा रहा है. सूचना पर कार्रवाई की गयी और वाहन के साथ स्कॉट कर रहे बाइक सवार को पकड़ा गया.
पकड़े गये लोगों से पूछताछ की गयी तो बताया गया कि मवेशी जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा गांव के मंतु व जाकिर का है. बताया कि मवेशी भरे ट्रक को निकालने में मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद इकबाल उर्फ बबलू मवेशी ले जाने में ट्रक का स्कॉट करता है तथा पुलिस पार्टी को देखकर सतर्क करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >