असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी नजर

गिरिडीह : बकरीद के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर साेमवार को डीसी मनोज कुमार व एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस प्रेरणा दीक्षित भी मौजूद थी. डीसी ने थाना प्रभारियों को क्षेत्र का भ्रमण करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर […]

गिरिडीह : बकरीद के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर साेमवार को डीसी मनोज कुमार व एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस प्रेरणा दीक्षित भी मौजूद थी. डीसी ने थाना प्रभारियों को क्षेत्र का भ्रमण करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि हालिया दिनों में जिले के बेंगाबाद, बगोदर आदि इलाकों में पशुओं के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाये गये हैं.
किसी भी सूरत में पशुओं का अवैध व्यापार न हो, इस पर अधिकारी नजर रखें और वैसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें. इसके अलावा थाना स्तर पर बकरीद में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाएं. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ उन्हें धारा 107 का नोटिस करें. डीसी ने कहा कि राज्य सरकार ने गौ वंशीय निषेध अधिनियम को झारखंड में लागू कर रखा है. अधिनियम का अनुपालन करना सभी का मुख्य कर्तव्य है. संबंधित बीडीओ-सीओ व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अधिनियम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और क्षेत्र में लगाये गये सीसीटीवी को एक्टिव रखें.
ये थे मौजूद : बैठक में खोरीमहुआ एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी, बगोदर-सरिया के एसडीओ पवन कुमार मंडल, डुमरी के एसडीओ ज्ञानप्रकाश मिंज, सदर एसडीपीओ मनीष टोप्पो, खोरीमहुआ एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, सरिया-बगोदर के एसडीपीओ विनोद कुमार महतो, डीएसपी पीके मिश्रा, जीतवाहन उरांव, पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम, गांडेय के पुलिस निरीक्षक आरके राणा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >