खिजुरी-तिसरी मुख्य पथ पर थंभाचक जंगल के पास पुलिस ने बाइक से जब्त की शराब

तिसरी : तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी-तिसरी मुख्य पथ पर थंभाचक जंगल के पास रविवार को पुलिस ने एक बाइक से 140 पाउच अवैध मसालेदार शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह जानकारी तिसरी थाना में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में रविवार को एएसआइ बीएम बिरूवा व एएसआइ अमोद कृष्ण झा ने संयुक्त रूप […]

तिसरी : तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी-तिसरी मुख्य पथ पर थंभाचक जंगल के पास रविवार को पुलिस ने एक बाइक से 140 पाउच अवैध मसालेदार शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह जानकारी तिसरी थाना में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में रविवार को एएसआइ बीएम बिरूवा व एएसआइ अमोद कृष्ण झा ने संयुक्त रूप से दी.
बताया कि वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर अवैध शराब का पाउच लादकर तिसरी के तरफ ले जाया जा रहा है. सूचना पर पुलिस जब खिजुरी की ओर बढ़ी तब तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार को रुकने का निर्देश दिया. बताया कि थंभाचक गांव के पास बाइक को सड़क पर छोड़ चालक जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया.
बताया कि पकड़ा गया युवक बिहार के शेखुपरा जिला अंतर्गत चौरा थाना के भुसरी गांव निवासी लालू यादव (पिता बच्चु यादव) है. पुलिस के समक्ष दिये बयान में उसने स्वीकार किया कि वह छह माह से अवैध शराब का धंधा कर रहा है और जिले के खरगडीहा-मिर्जागंज से कम कीमत पर शराब लेकर बिहार में ऊंची कीमत पर खपाता . पुलिस ने जेएच 10यू-7754 नंबर की बाइक को भी जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >