गिरिडीह. सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत बनियाडीह में पिछले पांच दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है. जुबली चानक से बनियाडीह इलाके में पेयजलापूर्ति की जाती है,लेकिन वोल्टेज की समस्या को लेकर पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है.
लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही की वजह से उन्हें परेशानी करना पड़ रहा है. इस संबंध में भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह ने कहा कि तकनीकी समस्या का समाधान करने की दिशा में सीसीएल गंभीरता पूर्वक कदम नहीं उठा रहा है. इस वजह से जनता पेयजल समस्या से परेशान हैं. उन्होंने सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी से जल्द से जल्द पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की है.
