Giridih News :चार पहिया वाहन ने छात्र को कुचला, धनबाद रेफर

Giridih News :जमुआ-चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर श्यामसिंह नावाडीह के मोदी मैदान के पास एक चार पहिया वाहन ने एक छात्र को अपनी चपेट में ले लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

एफडीएम पब्लिक स्कूल कुसेया से लौट रहे भोला उर्फ सुरेंद्र राणा पिता रामचंद्र राणा को वाहन संख्या 24 बीएच 4606 सी ने कुचल दिया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया कि तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से छात्र सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया. घटना के बाद चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और लगभग आधा घंटे तक सड़क जाम कर दिया. सूचना पर जमुआ थाना प्रभारी सदल-बल पहुंचे और जाम हटाकर जख्मी युवक काे इलाज के बाद धनबाद भेजा. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया.

दो दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाली एनएच पर लगातार दुर्घटना हो रही है. सोमवार की देर रात बगोदर थाना क्षेत्र के दो जगहों पर सड़क हादसे हुए. घटना डोरियो व घंघरी के पास हुई. घटना में तीन लोग घायल हो गये. इसमें एक कार भी शामिल है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे और घायलों को अस्पताल भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >