आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
लाखों की संपत्ति हुई राख
अगलगी में दुकान में रखा एलइडी टीवी, फ्रिज, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, चार फोटो कॉपी मशीन समेत अन्य सभी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गये. दुकानदार के अनुसार अगलगी से करीब पांच लाख रु की क्षति हुई है. घटना के बाद झुलसे पिता-पुत्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें आइसीयू में रखा है. समाचार लिखे जाने तक दोनों का इलाज जारी था.
