शांति व्यवस्था को ले पुलिस की गश्त तेज

बेंगाबाद : दुर्गा पूजा व मुहर्रम के मद्देनजर शांति व्यवस्था के लिए बेंगाबाद पुलिस मुस्तैद हो गयी है. प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर पुलिस की गश्त तेज कर दी गयी है. मंगलवार को हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे एएसआइ प्रकाश होरो ने सोनबाद में चल रहे जुआ अड्डे पर छापामारी की और जुआरियों को […]

बेंगाबाद : दुर्गा पूजा व मुहर्रम के मद्देनजर शांति व्यवस्था के लिए बेंगाबाद पुलिस मुस्तैद हो गयी है. प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर पुलिस की गश्त तेज कर दी गयी है.
मंगलवार को हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे एएसआइ प्रकाश होरो ने सोनबाद में चल रहे जुआ अड्डे पर छापामारी की और जुआरियों को खदेड़ा. थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कोई अफवाह न फैले इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये जा चुके हैं. कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आयेगी. कहीं से गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो पुलिस को सूचना दें, तुरंत कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >