मामला पिहरा पूर्वी पंचायत के बढ़ई टोला स्थित उप्रावि का
गावां. पिहरा पूर्वी पंचायत के बढ़ई टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सोमवार को बंद रखे जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा समेत समिति के कई सदस्य विद्यालय बंद रहने की शिकायत पर विद्यालय पहुंचे. विद्यालय में वर्तमान में दो पारा शिक्षक ही कार्यरत हैं.
ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय संचालन में काफी अनियमितता बरती जा रही है. वे वरीय पदाधिकारियों से इस बाबत शिकायत करेंगे. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गीता विश्वकर्मा समेत ग्रामीण प्रकाश साव, हीरालाल साव, मो जसीमुद्दीन, रामविलास मिस्त्री, ललिता देवी, जुलेखा खातून, हलीमा खातून, शबनम बेगम, नुरेशा खातून आदि थे.
इधर, विद्यालय के पारा शिक्षक सह सचिव दिनेश मिस्त्री ने कहा कि वे गावां बीआरसी में बुनियाद प्रशिक्षण ले रहे हैं. एक व्हाट्सएप पर छुट्टी का गलत मैसेज आ जाने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. इसी कारण दूसरे शिक्षक विद्यालय आकर लौट गये. गलत फहमी के कारण ऐसा हुआ है.
