घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

सियाटांड़ : नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ गांव के जयनारायण महतो के खपरैल घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख हाे गयी. गृहस्वामी जयनारायण महतो ने कहा कि सोमवार दोपहर अचानक घर में आग लग गयी. ग्रामीणों ने घर से आग की लपटें देखकर हल्ला किया. लोगों ने डीजल पंप से आग बुझाने […]

सियाटांड़ : नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ गांव के जयनारायण महतो के खपरैल घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति राख हाे गयी. गृहस्वामी जयनारायण महतो ने कहा कि सोमवार दोपहर अचानक घर में आग लग गयी. ग्रामीणों ने घर से आग की लपटें देखकर हल्ला किया. लोगों ने डीजल पंप से आग बुझाने की कोशिश की,इस दौरान घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया. गृहस्वामी ने बताया कि खपरैल के घर में कोई नहीं रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >