जमुआ : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर

हीरोडीह धुरैता मोड़ की घटना जमुआ. हीरोडीह थाना क्षेत्र के घुरैता मोड़ के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हीरोडीह थाना अन्तर्गत बरवाडीह के सिद्धार्थ गुप्ता एंव लक्षुड़ीह के छत्र राय अपने निजी काम करने के लिए बाइक से जमुआ प्रखंड […]

हीरोडीह धुरैता मोड़ की घटना
जमुआ. हीरोडीह थाना क्षेत्र के घुरैता मोड़ के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हीरोडीह थाना अन्तर्गत बरवाडीह के सिद्धार्थ गुप्ता एंव लक्षुड़ीह के छत्र राय अपने निजी काम करने के लिए बाइक से जमुआ प्रखंड मुख्यालय जा रहा था.
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में छत्र राय की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं सिद्धार्थ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना पर हीरोडीह पुलिस पहुंची और घायल को जमुआ रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >