अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

तिसरी. तिसरी पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के चंदौरी एक घर में छापामारी कर से भारी मात्रा में अवैध देसी -विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. यह जानकारी सोमवार को थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने दी. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिल रही थी […]

तिसरी. तिसरी पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के चंदौरी एक घर में छापामारी कर से भारी मात्रा में अवैध देसी -विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. यह जानकारी सोमवार को थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने दी.
थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि चंदौरी निवासी राजेश साव( पिता जयप्रकाश साव ) अवैध शराब का कारोबार कर रहा है. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सोमवार की दोपहर को छापामारी की गयी. छापामारी में राजेश के घर से विभिन्न ब्रांड की 48 बोतल विदेशी शराब तथा 600 पीस देशी शराब का पाउच जब्त किया गया है.
मौके से राजेश साव को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि राजेश शराब की सप्लाई बिहार तक करता था और मनमानी कीमत में बेचता था. श्री कुमार ने कहा कि तिसरी में अवैध धंधा पर विराम लगाना उनकी प्राथमिकता में है. इस अभियान में सअनि अमोद कुमार सिंह समेत कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >