महिला ने खुद को लगायी आग, मौत

बेंगाबाद. थाना क्षेत्र के चपुआडीह पंचायत की एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर मंगलवार की सुबह खुद को आग लगा लिया. महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने आनन-फानन में बेंगाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां इलाज […]

बेंगाबाद. थाना क्षेत्र के चपुआडीह पंचायत की एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर मंगलवार की सुबह खुद को आग लगा लिया. महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने आनन-फानन में बेंगाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
वहां इलाज के उसने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि चपुआडीह की फुलवा देवी का उसके पति काली उर्फ मुडला दास के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद से तंग आकर महिला ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >