पीरटांड़ में नक्सलियों की सूचना पर छापेमारी

गिरिडीह. पीरटांङ क्षेत्र में नक्सली दस्ते की सूचना पर सोमवार की देर शाम को पुलिस व सीआरपीएफ ने छापामारी अभियान चलाया. बताया जाता है कि सोमवार को गिरिडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का दस्ता विशनपुर-खेताडाबर इलाके में है. इस सूचना पर एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित […]

गिरिडीह. पीरटांङ क्षेत्र में नक्सली दस्ते की सूचना पर सोमवार की देर शाम को पुलिस व सीआरपीएफ ने छापामारी अभियान चलाया. बताया जाता है कि सोमवार को गिरिडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का दस्ता विशनपुर-खेताडाबर इलाके में है.
इस सूचना पर एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. जिला बल के अलावा मधुबन कैंप से सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों के साथ-साथ खुखरा थाना पुलिस को भी शामिल किया गया. टीम शाम लगभग छह बजे बिशनपुर पहुंची. बिशनपुर के बाद पुलिस की टीम खेताडाबर व उससे सटे गांवों में भी पहुंची. समाचार लिखे जाने तक पुलिस की छापामारी चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >