चंदा मांगने पर मारपीट एक दर्जन लोग घायल

लुप्पी पंचायत के सिधवासिंगा गांव की घटना बिजली मरम्मत के नाम पर मांगा जा रहा था चंदा ताना मारने के विवाद में दोनों पक्षों में रोड़ेबाजी बेंगाबाद : लुप्पी पंचायत के सिधवासिंगा में बिजली मरम्मत के नाम पर चंदा मांग रहे लोगों पर ताना मारने के सवाल पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों […]

लुप्पी पंचायत के सिधवासिंगा गांव की घटना
बिजली मरम्मत के नाम पर मांगा जा रहा था चंदा
ताना मारने के विवाद में दोनों पक्षों में रोड़ेबाजी
बेंगाबाद : लुप्पी पंचायत के सिधवासिंगा में बिजली मरम्मत के नाम पर चंदा मांग रहे लोगों पर ताना मारने के सवाल पर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.
दोनों पक्षों से बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने इलाज के लिए एक पक्ष के लोगों को बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में, जबकि दूसरे पक्ष को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. सिधवासिंगा गांव में तकनीकी खराबी के कारण कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी. स्थानीय अंजुमन कमेटी ने गांव में चंदा कर उसे ठीक करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान रविवार की चंदा वसूल रहे लोगों पर ताना मारते हुए कुछ लोगों ने इसे गलत कहा.
इसी बात को ले एक पक्ष से नसीरूदीन अंसारी व दूसरे पक्ष के जलील अंसारी के बीच मारपीट शुरू हो गयी. देखते ही देखते दोनों और से रोड़ेबाजी होने लगी. घटना में एक पक्ष से नसीरूदीन अंसारी के अलावा मो इस्लाम, मो ताहिर सहित अन्य लोग घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष से मो जलील, मो जिबरेल , हाफिज, अताउल, कदीरन बीबी, गुड़िया बीबी, जमीला बीबी घायल हुई हैं. एसआइ चंद्रिका पासवान ने कहा कि आवेदन के आधार पर थाना में दोनों पक्षों के पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >