अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं ग्रामीण
निमियाघाट : डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो में खनन चालान का दुरुपयोग करने एवं खनन के लिए स्वीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर खनन का प्रयास करने के विरुद्ध ग्रामीणों द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिया जा रहा धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता बुधन साव व संचालन नारायण प्रसाद ने किया. वक्ताओं ने कहा कि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो अनशन किया जायेगा. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अखिल कुमार, जगदीश साव, महेश महतो, भागीरथ महतो, बासदेव महतो, शोभी महतो, शिवशंकर जायसवाल, लालेश्वर महतो, यशोदा देवी, धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, उमा देवी आदि मौजूद थे.
