काला पत्थर बिरहोर टंडा में बिरहोर युवक की मौत

सरिया. सरिया थानांतर्गत काला पत्थर बिरहोर टंडा में बुधवार को एक बिरहोर युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रामू बिरहोर (35 वर्ष) जांडिस था तथा 15 दिनों से उसका इलाज ग्रामीण स्तर पर ही किया जा रहा था. सरिया में लचर स्वास्थ्य तंत्र के कारण उसका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा […]

सरिया. सरिया थानांतर्गत काला पत्थर बिरहोर टंडा में बुधवार को एक बिरहोर युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रामू बिरहोर (35 वर्ष) जांडिस था तथा 15 दिनों से उसका इलाज ग्रामीण स्तर पर ही किया जा रहा था. सरिया में लचर स्वास्थ्य तंत्र के कारण उसका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था. मृतका के पत्नी व तीन बच्चे है़ं.
मृतक की पत्नी रीता बिरहोर ने बताया कि पति का इलाज ठीक से नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गयी. अब उसके समक्ष बच्चों के लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया है. मौके पर माले नेता भोला मंडल ने सरिया बीडीओ शशि भूषण वर्मा से बातचीत कर तत्काल 50 किलो चावल व पारिवारिक लाभ देने की मांग की है. मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया. बिरहोर युवक रामू की मौत की बाबत प्रभारी सीएस कमलेश्वर प्रसाद ने अनभिज्ञता जतायी.
एक और युवक बीमार : उक्त बिरहोर टंडा का लड्डु बिरहोर भी बीमार बताया जाता है तथा उसका इलाज स्थानीय स्तर पर ही हो रहा है. लुप्तप्राय आदिम जनजाति के विकास के लिए सरकार कई तरह के दावे करती है, लेकिन आज इलाज व आर्थिक तंगी से इनकी जीवन लीला समाप्त हो रही है.
एक ओर सरिया अनुमंडल तो बन गया. तमाम अधिकारी भी बैठने लगे हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधा का घोर अभाव है. न अस्पताल है, न चिकित्सक है. इसके बावजूद पार्टियां विकास का दावा कर रही हैं. चंद्रमारनी गांव में तीन दिनों पूर्व भौंरा काटने से एक महिला की मौत हो गयी थी, पर स्वास्थ्य विभाग की स्थिति यथावत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >