राजधनवार. धनवार प्रखंड के खुले में शौच से मुक्त पंचायतों के 29 स्कूलों में सोमवार को स्वच्छता मतदान कराया गया. इस क्रम में मतदान कराने पहुंचे प्रखंड के लोगों ने बच्चों को स्वच्छता संबंधित जानकारियां दी.
साथ ही शौचालय के शत-प्रतिशत उपयोग की जानकारी भी ली. खोरीमहुआ एसडीएम रविशंकर विद्यार्थी स्वयं मतदान के दौरान बरजो व गादी स्कूल पहुंचे. बीडीओ प्यारेलाल ने बरजो व रूपुटोला में, प्रखंड समन्वयक विनायक सत्य ने बरवाडीह सिमरिया व गलवांती में स्वच्छता मतदान कराया. वीएलडब्लू सीमा कुमारी, संजय साहू, गौतम विश्वकर्मा, सीआरपी प्रकाश कुशवाहा, मुखिया सबदर अली, दयाशंकर सिंह, मुस्तकीम अंसारी, मंजूर आलम, उदय सिंह, मिथलेश रजक, नरेश रजक आदि ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया.
स्कूली बच्चों ने स्वच्छता की ली शपथ
गांडेय/बेंगाबाद/चपुआडीह. स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार को गांडेय के ओडीएफ पंचायत दासडीह व उदयपुर के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता मतदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी नमिता कुमारी भी पहुंची और स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में बारे में विस्तार से जानकारी. इधर बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, बीइइओ तरुण कुमार, सविता कुमारी, बीपीओ अशोक कुमार रजक, मुखिया हरि मंडल, गणेश हेंब्रम आदि की मौजूदगी में बच्चों ने उदयपुर पंचायत के मवि उदयपुर, मवि चेंगरबाद, मवि महादेवडीह व दासडीह पंचायत के उमवि मरगोडीह, उमवि दासडीह, उमवि देवनडीह व उमवि, भोगतिया लोहारी व चपरा में मतदान किया. मौके पर बतौर पर्यवेक्षक शालिनी किस्कू, बहादुर चौधरी, जॉन हेंब्रम, संतोष कुमार, विरेंद्र कुमार वर्मा, नकुल रविदास आदि मौजूद थे. इधर, चपुआडीह पंचायत स्थित मध्य विद्यालय चपुआडीह और सोबराजपुर में भी सोमवार को स्वच्छता मतदान कार्यक्रम हुआ.
स्कूली छात्रों को कार्यपालक दंडाधिकारी महेंद्र रविदास ने स्वच्छता की शपथ दिलायी. मौके पर मुखिया मो. शमीम, मुखिया गौरीशंकर साव, पंसस उमेश तिवारी, दिनेश टुडू, अनिता किस्कू, नुनूलाल मूर्मू, चिंरजीवी राम, मो. जाकिर हुसैन, सरवर आलम, अर्जुन रविदास, सुखदेव रविदास, बालेश्वर रविदास, एंथोनी मुर्मू, मनोज कुमार, सुनील टुडू, सुनील कुमार हेंब्रम, पंकज कुमार, शिशिल्या मुर्मू, पंचायत सचिव मो़ तैयब अंसारी, रोजगार सेवक अशोक कुमार साहू आदि मौजूद थे.
ग्रामीणों से पूछे सवाल
कार्मेल स्कूल, बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व गिरिडीह कस्तूरबा बालिका विद्यालय के लगभग 200 बच्चे सोमवार को मंगरोडीह व पांडेयडीह पहुंचे. बच्चों ने शौचालयों की स्थिति, उसकी उपयोगिता व स्वच्छता की जानकारी ली व ग्रामीणों से कई सवाल भी किये. शौचालय का उपयोग नहीं करने वालों को बच्चों ने जागरूक भी किया.
कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी लोग शामिल होकर इसे सफल कर सकते हैं. एक्सपोजर विजिट के दौरान स्कूल के बच्चों ने ग्रामीणों के घर में स्टीकर भी साटा . बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन रूरल की ओर से चार तरह के स्टीकर दिये गये थे. मंगरोडीह में कई शौचालयों में ताला बंद देखकर बच्चों ने इस बात को जानने की उत्सुकता दिखी कि आखिर शौचालय में ताला बंद क्यों है. एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के दौरान डीसी उमाशंकर सिंह, प्रशिक्षु आइएएस मेघा भारद्वाज भी पांडेयडीह पहुंचे. इस दौरान बच्चों ने डीसी श्री सिंह से कई सवाल किये. मौके पर एसबीएम के सलाहकार अश्विनी तिवारी, आइइसी के जिला समन्वयक सुमन कुमारी, मंगरोडीह के मुखिया कृष्ण ठाकुर आदि थे.
