सीसीएल के स्टोर, कर्मी के घर और कोक प्लांट में बोला धावा
गिरिडीह : कोयलांचल इलाके में शनिवार की रात चोरों ने उत्पात मचाया. एक सीसीएलकर्मी के घर के अलावा सीसीएल के स्टोर, कोक प्लांट में भी धावा बोला. चोरों ने सबसे पहले चिलगा निवासी गणेश गोप के घर बकरी व साइकिल की चोरी की. इसके बादसीसीएल के स्टोर में सेंधमारी की. हालांकि तबतक पुलिस और सीसीएल सुरक्षा गार्ड के पहुंच जाने से चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके. इसके बाद कोकप्लांट से होमगार्ड के जवान नागेश्वर महतो की साइकिल चुरा ली. इसी दौरानए टाइप स्थित सीसीएलकर्मी गुलाब दास के घर में सेंधमारी की. यहां पर चोरों ने चार बकरा, एक बकरी, बर्तन, टुल्लू पंप समेत 2200 रु नगदी पर हाथ साफ कर दिया.
बताया जाता है की चोरों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी. सीसीएल के सुरक्षा इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सीसीएल क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ायी जायेगी. सीसीएल की विभिन्न इकाईयों समेत कॉलोनी में भी मुफस्सिल पुलिस के साथ पेट्रोलिंग को गति दी जायेगी. मामले को लेकर थाना में शिकायत की गयी है.
