बकरीद में कुर्बानी को लेकर विवाद : छह घरों को फूंका, सुरक्षा बल सतर्क

गिरिडीह :बकरीद में ���ुर्बानी को लेकर बेंगाबाद के ताराटांड़ पंचायत के नईटाड गांव में विवाद खड़ा हो गया. आक्रोशित लोगों ने छह घरों में आग लगा दी. कुछ घरों में आग लगाने के लिए घर के बाहर खटिया में आग लगाकर उसे छत पर फेंक दिया गया. पूरा इलाका इस घटना के बाद तनाव में […]

गिरिडीह :बकरीद में कुर्बानी को लेकर बेंगाबाद के ताराटांड़ पंचायत के नईटाड गांव में विवाद खड़ा हो गया. आक्रोशित लोगों ने छह घरों में आग लगा दी. कुछ घरों में आग लगाने के लिए घर के बाहर खटिया में आग लगाकर उसे छत पर फेंक दिया गया. पूरा इलाका इस घटना के बाद तनाव में है. घटना की सूचना मिलते हैं सुरक्षा बल इलाके में पहुंचे और आक्रोशित लोगों पर नियंत्रण करने की कोशिश की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे हैं. इन घटनाओं के बाद पुलिस इलाके पर कड़ी नजर रख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >