कुएं में कूदकर विवाहिता ने दी जान

मुफस्सिल थाना इलाके के नरेंद्रपुर की घटना पति व ससुरालवालों पर प्रताड़ना का मामला दर्ज गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के नरेंद्रपुर में एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी. घटना सोमवार की अहले सुबह की. मृतका नरेंद्रपुर निवासी निसार अंसारी की पत्नी लाडली खातून है. सोमवार की सुबह मृतका के ससुरालवालों […]

मुफस्सिल थाना इलाके के नरेंद्रपुर की घटना
पति व ससुरालवालों पर प्रताड़ना का मामला दर्ज
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के नरेंद्रपुर में एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी. घटना सोमवार की अहले सुबह की. मृतका नरेंद्रपुर निवासी निसार अंसारी की पत्नी लाडली खातून है. सोमवार की सुबह मृतका के ससुरालवालों ने शोर मचाया कि लाडली की लाश कुएं में है.
इसके बाद आसपास के लोग जुट गये और मामले की जानकारी उसके मायकेवालों और थाना प्रभारी को दी गयी. थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी के निर्देश पर सअनि विजय यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
पति समेत चार पर मामला दर्ज : इस मामले में मृतका लाडली खातून (38 वर्ष) के पिता थाना इलाके के चरपोका निवासी मो़ मियां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि उसकी बेटी की शादी 20 वर्ष पूर्व नरेंद्रपुर के राजबली मियां के पुत्र मो. निसार के साथ हुई थी.
उसकी पुत्री को तीन बच्चे भी हुए. पिछले एक वर्ष से उसकी बेटी को पति निसार, सास सोनिया खातून, मामा ससुर मकपिटो निवासी शमीम कादरी व ननद बबली खातून प्रताड़ित करते थे. 27 अगस्त को भी उसकी बेटी को चारों ने प्रताड़ित किया और खाना-पीना भी नहीं दिया.
भूख से बिलखती उसकी बेटी ने गांव के शौकत मियां के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. वहीं मृतका के पति का कहना था कि सुबह चार बजे लाडली शौच के लिए निकली. जब वह दो घंटे तक नहीं लौटी तो वे लोग खोजने निकले. सुबह 6 बजे लाड़ली का शव कुएं में मिला.
दो हिरासत में : इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति व सास को हिरासत में ले लिया है. अनि आरबी पासवान ने बताया कि धारा 306/34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर कांड के अनुसंधान की जिम्मेवारी सअनि विजय कुमार यादव को सौंपी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >