चिकित्सक की बरामदगी को लेकर पुलिस परेशान

बिहार पुलिस का लिया जा रहा सहयोग गिरिडीह/डुमरी. डुमरी से अपहृत ओड़िशा के चिकित्सक सह मुर्गी दाना व्यवसायी डॉ. मानस रंजन दास की बरामदगी को ले पुलिस परेशान है. शनिवार को भी गिरिडीह पुलिस की टीम बिहार के कई जिलों में अपहृत की खोज में खाक छानती रही. गिरिडीह एसपी अखिलेश बी वारियर इस कांड […]

बिहार पुलिस का लिया जा रहा सहयोग
गिरिडीह/डुमरी. डुमरी से अपहृत ओड़िशा के चिकित्सक सह मुर्गी दाना व्यवसायी डॉ. मानस रंजन दास की बरामदगी को ले पुलिस परेशान है. शनिवार को भी गिरिडीह पुलिस की टीम बिहार के कई जिलों में अपहृत की खोज में खाक छानती रही. गिरिडीह एसपी अखिलेश बी वारियर इस कांड के लेकर छापेमारी में लगे पुलिस अधिकारियों से अबतक की कार्रवाई व सूचना की जानकारी लेते रहे. कांड के उद‍्भेदन व कांड में शामिल अपराधिक गिरोह की खोज के लिए बिहार पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है.
कॉल डिटेल पर पुलिस कर रही है काम
इधर बताया जाता है कि पुलिस अपहृत के कॉल डिटेल के अलावा घटना के दिन व समय घटनास्थल पर संचालित मोबाइल का डिटेल निकाल रही है. घटना के बाद किस मोबाइल का लोकेशन घटनास्थल से लेकर वापस औरंगाबाद तक रहा है उन सब की जानकारी इकट्ठा की जा रही है.
मामले में टेक्निकल सेल ने काफी जानकारी इकट्ठा कर ली है जिस पर पुलिस का काम जारी है. बताया जाता है कि इस दौरान हाजीपुर से अपहृत के साथ बरही तक आनेवाले कर्मी विकास कुमार के भी कॉल डिटेल को खंगाला गया है. विकास अपहृत के मुर्गीदाना प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के काम को देखता है. ऐसे में विकास से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >