तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर केरल गयीं जिप अध्यक्ष

चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर केरल गयीं जिप अध्यक्ष

गढ़वा. झारखंड राज्य के जिला परिषद अध्यक्षों का केरल में चार दिवसीय (17 से 20 मार्च) शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया है. इसमें गढ़वा की जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी के अलावे राज्य के 17 जिला परिषद अध्यक्ष जिसमें राँची, खूँटी, गुमला, लोहरदग्गा, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, प. सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, गोड्डा, साहेबगंज व पाकुड़ भी शामिल हैं. केरल इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की आरे से तीन दिवसीय आवासीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया है. इस दौरान अध्यक्षों को केरल की पंचायती व्यवस्था से रू-ब-रू कराया गया तथा केरल के एक ग्राम पंचायत और एक जिला परिषद का दौरा कराकर फंड, फंक्शन और फंक्शनरीज की जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >