Garhwa News: गांगोडीह जंगल में हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, जलावन की लकड़ी लेने गये थे पांच लोग

झारखंड के रंका में जलावन की लकड़ी लेने जंगल गए 40 वर्षीय रामसकल माझी की हाथी के हमले में कुचलकर मौत हो गई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

रंका, गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के दुधवल पंचायत अंतर्गत गांगोडीह गांव निवासी रामसकल माझी (40) की हाथी के हमले में मौत हो गयी. घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है. वह चार-पांच अन्य ग्रामीणों के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर गांगोडीह जंगल में जलावन की लकड़ी लेने गये थे.

हाथी को देखकर जान बचाने के लिए भागे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, जंगल में अचानक ग्रामीणों का सामना एक हाथी से हो गया. हाथी को देखते ही सभी ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान हाथी ने रामसकल माझी को दौड़ाकर पकड़ लिया. बताया गया कि हाथी ने उन्हें सूंड़ में लपेटकर पटक दिया और फिर पैर से कुचल दिया. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

ग्रामीणों ने जंगल में तलाश कर बरामद किया शव

घटना के बाद अन्य ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल गये और दोपहर करीब दो बजे गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी. रामसकल माझी के घर नहीं लौटने पर करीब 15 से 20 ग्रामीण उनकी तलाश में जंगल पहुंचे. वहां उनका शव मिला.

इसके बाद ग्रामीण शव लेकर रंका थाना पहुंचे. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >