प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा-नगर ऊंटारी मार्ग पर खजूरी फोरलेन पर बुधवार को ट्रक व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक बाइक सवार की पहचान पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के घघुआ गांव के चौधरी टोला निवासी रमेश चौधरी के पुत्र अभय चौधरी (26 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक अपनी बाइक से कुछ लोगों के साथ मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव एक शादी समारोह में गया हुआ था. शादी समारोह से लौटने के दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. घटना के बाद राहगीरों की मदद से उसे घायल अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां अभय को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य प्रशिक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.
ट्रक व बाइक की टक्कर में युवक की मौत
ट्रक व बाइक की टक्कर में युवक की मौत
