युवक को चोर समझ पीटा, भर्ती

युवक को चोर समझ पीटा, भर्ती

गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी भोला घासी शुक्रवार को मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में भोला घासी ने बताया कि वह गाना बजाना कर अपना जीवन वर करता है. दो दिन पूर्व वह मेदनीनगर थाना क्षेत्र के कजरी गांव गाना बजाने के लिए गया था. इसी क्रम में ग्रामीणों ने उसे चोर कहकर पीटक घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भोला घासी सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना में उसका दाया पैर टूट गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >