भवनाथपुर: योग प्रशिक्षक शंकर प्रिय का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी

भवनाथपुर में योग प्रशिक्षक शंकर प्रिय अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं. शुक्रवार को अनशन का चौथा दिन है और उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा रही है. अधिकारियों ने पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है.

भवनाथपुर से विजय सिंह की रिपोर्ट

भवनाथपुर. प्रखंड परिसर में चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे योग प्रशिक्षक शंकर प्रिय का शुक्रवार को चौथा दिन है. अनशन के दौरान उनका वजन पांच किलो घट गया है. इसके पहले उनका वजन 55 केजी था. जबकि बीपी 100/70 तथा शुगर लेवल 68 बताया गया है. नियमित रूप से चिकित्सक उनकी स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं.

अधिकारियों ने पहुंचकर ली स्वास्थ्य की जानकारी

अनशन स्थल पर लगाए गए बैनर में शंकर प्रिय ने अपने संघर्ष को "हक, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा हेतु अंतिम सांस तक संघर्ष" बताया है. गुरुवार तथा शुक्रवार को अंचलाधिकारी शंभू राम और बीडीओ नंद जी राम आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे और शंकर प्रिय के स्वास्थ्य की जानकारी ली. अधिकारियों ने कहा कि यह मामला हमारे कार्य क्षेत्र से बाहर का है, लेकिन उपायुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी देंगे.

चार सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया अनशन

शंकर प्रिय की चार सूत्री मांगों में अनुभवी योग प्रशिक्षक शंकर प्रिय की अनदेखी कर नवसिखुआ श्रवण कुमार पटेल का चयन किया जाना शामिल है. उनका आरोप है कि जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा व लिपिक शंकर चौधरी द्वारा दबाव व झूठे वादे कर त्यागपत्र दिलवाया गया और उसके बाद भी मूल स्थान भवनाथपुर की जगह 12 किमी दूर तुलसीदामर भेज दिया गया.

त्यागपत्र के बाद मानदेय का आर्थिक नुकसान होने का दावा

शंकर प्रिय के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में त्यागपत्र के बाद 4 नवंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक लगभग 75,000 रुपये मानदेय का आर्थिक नुकसान हुआ. वहीं, त्यागपत्र के बाद भी AHWC भवनाथपुर में अवैतनिक सेवा देना जारी रखा.

ये भी पढ़ें: आदित्य कुमार नायक ने संभाली रमना थाना की कमान, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर

मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी

शंकर प्रिय ने कहा है कि अनशन के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति की पूरी जवाबदेही जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी और लिपिक शंकर चौधरी व चयन समिति की होगी. उन्होंने कहा कि हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं होती हैं, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: भवनाथपुर में बनी जीवन रक्षक सहयोग समिति, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की पहल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >