गढ़वा प्रखंड के कुंडी ग्राम स्थित एसएस मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षक शिवम तिवारी ने माताओं की प्रधानता एवं उनके योगदान को वर्णित करते हुए उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिवानी पांडे ने माता के त्याग, संघर्ष एवं उनके परिश्रम की सराहना की. इस अवसर पर शिक्षिका रितिका उपाध्याय और अर्पणा पांडेय के नेतृत्व में स्कूल के बच्चे दीपक, पूर्णिमा, सृष्टि, साक्षी, सौरभ और सुरभि ने माता के सम्मान में नृत्य किया एवं लेख दिखाये. कार्यक्रम में उपस्थित माताओं का स्वागत शिक्षिका किरण पांडे, अर्पणा पांडे अंजुम, प्रिया व पुष्पा ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये. रानी देवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि साल में एक बार बच्चों के साथ यह दिन बिताकर बहुत प्रसन्नता महसूस हो रही है. इस अवसर पर पुष्पा देवी ,मधु देवी, लीलावती देवी, दुर्गा देवी, रेणु देवी, लालो देवी,कौशल्या देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी तथा मनीषा शुक्ला ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मौके पर उपस्थित सभी माताओं को परिवार के लिए उनके समर्पण को सलाम करते हुए विद्यालय की ओर से तोहफे देकर सम्मानित किया गया. मां ममता और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति : धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के निदेशक आनंद पांडे ने कहा कि मातृ दिवस वर्ष में एक बार ही आता है, लेकिन हमें प्रतिदिन मां की पूजा करनी चाहिए. मां ममता और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति है. हम सभी को कोई भी काम करने से पहले मां का आशीर्वाद लेना चाहिए. मां ही बच्चों की पहली शिक्षक व गुरु होती हैं.मां के द्वारा दिए गए अच्छे संस्कार इंसान को महान बनाता है. तथा मां के संस्कारों से ही हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम के प्रबंधन एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका रितिका उपाध्याय का सराहनीय योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
