पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर कार्यशाला आयोजित

धुरकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सीओ सह प्रभारी बीडीओ विमल कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत उन्नति सूचशाला कांक के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया.

धुरकी: मंगलवार को धुरकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सीओ सह प्रभारी बीडीओ विमल कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की शुरुआत थाना प्रभारी जनार्दन राउत,प्रमुख शांति देवी, उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव,जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी,पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक सह मास्टर ट्रेनर जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया. कार्यशाला में स्वच्छ और हरित पंचायत को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से मुखिया, प्रज्ञा केंद्र संचालक, पंचायत सेवक व जनसेवक को पंचायत के विकास को लेकर दात्यिव और कार्यशैली के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. बताया गया कि अब नीति आयोग की ओर से पंचायत के के विभागों को राशि दी जायेगी. बीडीओ ने पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की जानकारी दिया.गरीबी मुक्त, बेहतर आजीविका, स्वास्थ्य पंचायत, अनुकूल पंचायत, जल प्राप्त पंचायत, स्वच्छ व हरित पंचायत जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारना ओर उनकी निगरानी करना पंचायत का दायित्व बताया गया.कहा गया कि पंचायत को बेहतर बनाने में मुखिया व उनकी टीम की अग्रणी भूमिका होती है. कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर जितेंद्र कुमार ने पोर्टल पर प्रविष्टि करने के साथ ग्रामसभा से सत्यापित करते हुए जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी दी. पंचायत उन्नति सूचकांक (1.0) के बारे में विस्तार से बताया . पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर उनके डिपार्टमेंट का पूरा ब्यौरा भी मांगा.मौके पर प्रखंडकर्मी के अलावा सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >