महिला का मोबाइल फटा, सूझबूझ से बाल-बाल बची

महिला का मोबाइल फटा, सूझबूझ से बाल-बाल बची

प्रतिनिधि, मझिआंव (गढ़वा) मझिआंव मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक महिला का मोबाइल अचानक फट गया. गनीमत रही कि महिला ने समय रहते खतरे को भांप लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरडीहा प्रखंड की रहने वाली एक महिला बैंक के काम से मझिआंव आयी हुई थी और वह पैदल कही जा रही थी. इस क्रम में अचानक उसके पर्स से धुआं निकलने लगा. महिला ने पर्स खोलकर देखा, तो उसका मोबाइल बुरी तरह गर्म हो गया था. महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल मोबाइल को बैग से निकालकर सड़क पर फेंक दिया. मोबाइल जमीन पर गिरते ही फट गया और तेज धमाका हुआ. घटना के बाद घबराकर महिला वहां से निकल गयी. विशेषज्ञों का कहना है कि चिलचिलाती धूप और गर्मी के मौसम में मोबाइल की बैटरी फटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है. यदि आपका फोन सामान्य से ज्यादा गर्म हो रहा हो या बैटरी फूल रही हो, तो उसे तुरंत सर्विस सेंटर दिखायें. चलते समय फोन को बंद बैग या टाइट जेब में रखने से बचें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >