दूरबीन पद्धति से जटिल ऑपरेशन कर बचायी महिला की जान

दूरबीन पद्धति से जटिल ऑपरेशन कर बचायी महिला की जान

प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में सर्जन डॉ निशांत सिंह ने एक अत्यंत जटिल और जीवनरक्षक शल्य चिकित्सा कर महिला मरीज की जान बचायी है. गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंची मरीज के पेट में अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. मरीज का रक्तचाप काफी गिर चुका था और पेट के भीतर भारी मात्रा में खून जमा हो गया था.जांच में पता चला कि मरीज फटी अस्थानिक गर्भावस्था (रप्चर्ड एक्टोपिक प्रेगनेंसी) से पीड़ित थी. यह स्थिति अत्यंत खतरनाक मानी जाती है, जिसमें गर्भाशय के बाहर विकसित गर्भ के फटने से अंदरूनी रक्तस्राव शुरू हो जाता है और समय पर उपचार न मिलने पर जान का खतरा बढ़ जाता है. डॉ निशांत सिंह ने त्वरित निर्णय लेते हुए दूरबीन पद्धति से शल्य चिकित्सा की. बिना बड़ा चीरा लगाये आधुनिक तकनीक से पेट में जमा रक्त सुरक्षित रूप से निकाला गया और न्यूनतम रक्तस्राव के साथ ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया. चिकित्सक के अनुसार, इस पद्धति से मरीज को कम पीड़ा होती है और स्वास्थ्य लाभ तेजी से होता है. सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और कुछ ही दिनों में उसे स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >