महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मझिआंव. बरडीहा थाना क्षेत्र के कौवाखोह गांव में विवेकानंद मिश्रा की पत्नी प्रीति देवी (28 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को सुबह शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. बताया जाता है की कई माह से अकेली रह रही प्रीति देवी पिछले दो दिन से अपने घर का दरवाजा नहीं खोल रही थी. इसके बाद रविवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरडीहा थाना प्रभारी को दी. इसके बाद आये थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में दरवाजा तोड़ा और इसकी वीडियो ग्राफी करते हुए महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रीति देवी का पति पिछले कई माह से राजस्थान में काम कर रहा है. वहीं उसके ससुर एवं देवर डाल्टनगंज में रहते हैं. घटना के बाद उन्हें बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि महिला का मायका भवनाथपुर के मेरौनी गांव में है. महिला के पिता राधेश्याम पाठक ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवत: अकेलापन से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >