आग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

आग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के कारकोमा गांव निवासी स्वर्गीय राम गति चौधरी की पत्नी सुंदरबसिया कुंवर (85 वर्ष) ने सोमवार को आग लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका के पुत्र बिहारी चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों से सुंदरवसिया की मानसिक स्थिति खराब चल रही थी. इस दौरान उसने कभी कुएं में, तो कभी तालाब में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. लेकिन समय पर जानकारी मिलने के बाद उसे पकड़ कर घर ले आते थे. पर सोमवार को अकेले में उसने घर में ही कपड़े में आग लगा ली. इसके बाद परिजनों ने उसकी आग बुझा कर गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >