महिला ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

मझिआंव थाना क्षेत्र के टडहे गांव निवासी उमाशंकर राम की पत्नी पुष्पा देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है

गढ़वा. मझिआंव थाना क्षेत्र के टडहे गांव निवासी उमाशंकर राम की पत्नी पुष्पा देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पुष्पा देवी को आपसी घरेलू किसी बात को लेकर लेकर पति-पत्नी के बीच नोक झोक हुई थी. इसके बाद पुष्पा ने आक्रोशित होकर कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. कीटनाशक खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास गढ़वा. पलामू जिला के पांडु थाना क्षेत्र के दरुआ गांव निवासी श्री धर प्रजापति की पत्नी फुला देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. है घटना के संबंध में बताया गया कि फूला देवी को आपसी घरेलू किसी बात को लेकर घर में नोक झोक हुई थी, इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है. पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान देने की कोशिश, स्थिति गंभीर गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के सारांग गांव में एक महिला ने पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. महिला की पहचान गिरेंद्र पासवान की पत्नी कविता देवी के रूप में की गयी है. आनन-फानन में परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को किसी घरेलू बात को लेकर कविता देवी का परिजनों के साथ विवाद हुआ था. इसी दौरान उसके पति ने उसे कड़ी डांट-फटकार लगा दी. पति की डांट से आक्रोशित और आहत होकर कविता देवी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली.जैसे ही परिजनों को घटना की भनक लगी, उन्होंने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि महिला की स्थिति फिलहाल गंभीर है और उसे सघन निगरानी में रखा गया है. समाचार लिखे जाने तक महिला का इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >