पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने जहर खाया

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने जहर खाया

पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कादल गांव निवासी द्वारिका महतो का पुत्र भरत मेहता ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. भरत मेहता ने बताया कि उसकी पत्नी बिना कहे-पूछे अपने मायके जा रही थी. उसने उसे रोका, तो वह छोटी बेटी को उसके पास छोड़कर मायके चली गयी. इसी बात से आक्रोशित होकर भरत मेहता ने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >