पारिवारिक विवाद में पत्नी ने सोये पति पर चाकू से किया हमला, घायल

थाना क्षेत्र के राजी पंचायत के चौरा गांव में मंगलवार की रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया.

खरौंधी (गढ़वा). थाना क्षेत्र के राजी पंचायत के चौरा गांव में मंगलवार की रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक महिला ने सोते समय अपने ही पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक सुदामा पासवान (20 वर्ष), पिता विश्वनाथ पासवान का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में चल रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी घर छोड़कर फरार हो गयी है. जानकारी के अनुसार, सुदामा पासवान की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव निवासी प्रीति कुमारी के साथ हुई थी. परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच वैचारिक मतभेद थे और अक्सर विवाद होता रहता था. करीब चार माह पूर्व भी मारपीट की एक घटना हुई थी जिसमें सुदामा घायल हुआ था, तब पंचायत के हस्तक्षेप के बाद समझौता हुआ था. वहीं, महज दस दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद खरौंधी थाना पहुंचा था, जहां आपसी सहमति से मामला सुलझाया गया था.

चाकू से उसकी छाती और माथे पर प्रहार करना शुरू कर दिया

घायल सुदामा पासवान ने बताया कि मंगलवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था.देर रात करीब तीन बजे उसकी पत्नी प्रीति ने अचानक चाकू से उसकी छाती और माथे पर प्रहार करना शुरू कर दिया. दर्द से कराहने और शोर मचाने पर जब तक घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, आरोपी पत्नी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रही. थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने कहा कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है. पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >