छलका पुल के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन ठप

सावन माह के अंतिम दिन सोमवार को भारी बारिश से दामोदर का जलस्तर काफी बढ़ गया. नद में आये उफान से डायवर्सन बह गया.

सावन माह के अंतिम दिन सोमवार को भारी बारिश से दामोदर का जलस्तर काफी बढ़ गया. नद में आये उफान से डायवर्सन बह गया. इससे अशोक-आरसीएम साइडिंग की कोयला ढुलाई ठप हो गयी. वहीं छलका पुल के ऊपर से पानी बहने से आवागमन ठप हो गया. साइडिंग के निकट अंडरपास रेलवे पुल में पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आवासीय परिसरों में कई घरों में नाली का पानी घुस गया.

इधर, भारी बारिश से खलारी कोयलांचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई जगहों पर जल जमाव हो गया है. नदी व तालाबों का भी जलस्तर बढ़ गया है. बरटोला के समीप निर्माणाधीन सड़क पर बने पुल से पानी की निकासी नहीं होने के कारण कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया. वहीं बारिश से मोहननगर स्थित सीएचपी तालाब जलमग्न हो गया है.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >