गढ़वा में खुले वैगन फैक्ट्री : वीडी राम

सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

प्रतिनिधि, गढ़वा

पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने नयी दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने गढ़वा और पलामू जिलों के लिए कई अहम मांगें रखीं. सांसद ने गढ़वा रोड में वैगन फैक्ट्री की स्थापना और नयी ट्रेनों के परिचालन की मांग प्रमुख रूप से की. उन्होंने कहा कि पलामू जिले में वैगन उत्पादन और रख-रखाव की सुविधा बनने से क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा. रेल मंत्री ने इसे व्यवहार्यता अध्ययन के लिए लिखित आश्वासन दिया. सांसद ने यात्रियों की सुविधा के लिए भी कई मांगें रखीं. उन्होंने दक्षिण भारत और पश्चिम भारत के लिए नयी ट्रेनें चलाने की बात कही. विशेष रूप से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चोपन-देवघर एक्सप्रेस शुरू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है. सांसद ने हैदरनगर ब्लॉक के सरगड़ा टोला गांव (नावाडीह रेलवे फाटक संख्या-48) के पास एलसी/आरयूबी निर्माण की भी मांग की. रेल मंत्री ने इसे निर्माण सूची में शामिल करने का भरोसा दिया. सांसद ने कहा कि रेल मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को आवश्यक अध्ययन और कार्रवाई के निर्देश दिये हैं.

सांसद की प्रमुख मांगें

राजधानी एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी: नयी दिल्ली-रांची राजधानी (वाया चोपन-गढ़वा रोड) को सप्ताह में एक दिन से तीन दिन करना

दक्षिण भारत के लिए ट्रेन: चोपन से एर्नाकुलम नयी सेवा (वाया गढ़वा-रांची-राउरकेला) शुरू करने की मांग

देवघर के लिए सीधी सेवा: चोपन-देवघर एक्सप्रेस (वाया मेदिनीनगर-धनबाद) की मांग की

अहमदाबाद एक्सप्रेस: रांची-अहमदाबाद एक्सप्रेस (वाया लोहरदगा-डालटनगंज-जपला) की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >