पानी निकासी के विवाद में हिंसक झड़प, एक ही परिवार के चार घायल; एक की हालत गंभीर

मझिआंव के बूढ़ी खाड़ गांव में पानी के निकास को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक परिवार पर लाठी-टांगी से हमला किया गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रेफर किया गया है.

मझिआंव से मनोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

मझिआंव: पानी के निकास को लेकर मझिआंव थाना क्षेत्र के बूढ़ी खाड़ गांव में हुए विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया. लाठी-टांगी से हुए हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये, जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

पानी घर में घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना के बारे में बताया गया कि उदय यादव के खेत का पानी लगातार घायल उमेश यादव (55 वर्ष) के घर में घुस रहा था. उमेश यादव ने जब पानी रोकने और रास्ता बदलने को कहा तो कहासुनी शुरू हो गयी.

लाठी-डंडे और टांगी से हमला करने का आरोप

विस्तार से जानकारी देते हुए घायल के पुत्र दुर्गेश ने बताया कि इसी बात पर कइल यादव, उसके दो पुत्र, उदय यादव और उसके ससुराल पक्ष से आये आठ लोगों ने मिलकर पहले गाली-गलौज की. इसके बाद लाठी-डंडा और टांगी से हमला कर दिया.

इस मारपीट में उमेश यादव (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं बीच-बचाव करने आये उनके पुत्र दुर्गेश यादव (22 वर्ष), उनकी पत्नी और 80 वर्षीय बुजुर्ग माता फुलेसरी कुंवर भी घायल हो गयीं.

गंभीर हालत में उमेश सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उमेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

इधर घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >