गढ़वा : SIR के तहत नो-मैपिंग वोटरों की सुनवाई शुरू, 80 में से 40 ने जमा किए दस्तावेज

मझिआंव के बरडीहा में अनमैप्ड मतदाताओं के लिए विशेष सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। 40 मतदाताओं ने दस्तावेज जमा किए, शेष से सत्यापन की अपील की गई।

मझिआंव(गढ़वा). बरडीहा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय की ओर से एसआइआर के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसी क्रम में सोमवार को पंचायत भवन, बरडीहा में विशेष सुनवाई शिविर लगाया गया. शिविर में 80 मतदाताओं के मामलों की समीक्षा की जानी थी, लेकिन अब तक 40 मतदाताओं ने ही आवश्यक दस्तावेज जमा किये हैं.

रोस्टर के अनुसार सुनवाई शिविर

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बरडीहा प्रखंड की सभी पंचायतों में रोस्टर के अनुसार सुनवाई शिविर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने छूटे हुए मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी शिविरों में अपने बीएलओ के माध्यम से आधार, आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर उपस्थित हों और अपना सत्यापन करायें. उन्होंने कहा कि सुनवाई प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी योग्य मतदाता को मतदाता सूची से वंचित होने से बचाना है. सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित कर उन्हें मताधिकार का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा.

ये भी पढ़ें: गढ़वा की बेटियों ने बॉक्सिंग में लहराया परचम, CBSE ईस्ट जोन में 9 पदक, 6 का नेशनल के लिए चयन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >