रखोरिया में अज्ञात ने दिनदहाड़े दुकानदार को मारी गोली

दुकान में घुसकर अज्ञात अपराधी ने दिया वारदात को अंजाम

दुकान में घुसकर अज्ञात अपराधी ने दिया वारदात को अंजाम श्री बंशीधर नगर नरखोरिया गांव में शनिवार को अज्ञात अपराधी ने एक दुकानदार को उसकी दुकाम में घुसकर गोली मार दी. घटना सुबह 11ः30 की है. इस हमले में नरखोरिया निवासी स्वर्गीय जय गोविंद महतो का पुत्र दुकानदार उमेश मेहता (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल उमेश ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी दुकान पर थे. इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर आया और उनसे सिगरेट व गुटखा मांगा. उन्होंने बताया कि जैसे ही वे सामान देने के लिए पलटे, युवक ने अचानक हथियार निकालकर उन पर फायरिंग कर दी. गोली उमेश के बायें कंधे को चीरते हुए आर-पार हो गयी. गोली लगने के बाद वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े, जबकि अपराधी मौके से फरार हो गया. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति स्थिर है, लेकिन बेहतर इलाज की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से नरखोरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में खौफ का माहौल है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों को अविलंब सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें. मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. अपराधी की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >