Garhwa News: अज्ञात लोगों ने युवक को पीटकर सड़क किनारे फेंका, बेहोशी की हालत में मिला

गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। युवक बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला, अस्पताल में इलाज जारी है।

गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी असीम अंसारी के पुत्र ईस्ताप अंसारी को अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से मारपीट कर कोटाम मुख्य सड़क के किनारे फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा और पहचान कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना के संबंध में घायल के पिता असीम अंसारी ने बताया कि ईस्ताप अंसारी को आंखों से दिखाई नहीं देता है. वह शुक्रवार को करीब 10 बजे अपने घर से खाना खाने के बाद बाहर निकला था. इसके बाद वह शाम करीब चार बजे तक घर वापस नहीं लौटा. इसी दौरान वह कोटाम मुख्य सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला.

यह भी पढ़ें : Latehar News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 20 युवाओं को मिलेगा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण, SSB ने शुरू किया 26 दिवसीय कार्यक्रम

सड़क किनारे पड़े युवक को गांव के कुछ लोगों ने पहचान लिया. इसके बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गयी. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और ईस्ताप को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल लेकर आये, जहां उसे भर्ती कराया गया.

घायल के पिता ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने ईस्ताप के साथ मारपीट की है. उनके अनुसार, उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, मारपीट किसने और किस कारण से की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >