रंका में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, पिता ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप

रंका में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, पिता ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप

प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा) रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत खुथवा मोड़ के पास रविवार को एनएच के किनारे से बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गयी है. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी अमन झा के रूप में हुई है. शिनाख्त के बाद मृतक के पिता विद्यासागर झा ने अपनी ही बहू पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया है. विद्यासागर ने बताया कि वे मूल रूप से आरा (बिहार) के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में अंबिकापुर में किराये के मकान में रहकर दुकान चलाते हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे अमन अपने पैतृक गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी गयी और साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को खुथवा मोड़ के पास फेंक दिया गया. विद्यासागर ने पुलिस को दिये आवेदन में अपनी बहू पर हत्या की साजिश रचने का संदेह जताया है. उन्होंने बताया कि आठ महीने पहले उनकी बहू घर से भाग गयी थी और उसने किसी दूसरे युवक से शादी कर ली थी. इसके बाद से उनकी बहू लगातार अमन को जान से मारने की धमकी दे रही थी. रंका थाना पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और पिता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >